मीडिया क्षेत्र में विश्वसनीयता का संकट सबसे बड़ी चुनौती : नितिन गडकरी - MEDIA VNI - Vision National & International

Breaking

MEDIA VNI - Vision National & International

MEDIA VNI



जाहिरात Advertisement..

Follow on Whatsapp Channel

Advertisment

Advertise With Us...इथे जाहिरात करा प्रसिद्धी मिळवा...

जाहिरातीसाठी संपर्क : 8208600591 / info.media.vni@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में विश्वसनीयता का संकट सबसे बड़ी चुनौती : नितिन गडकरी

दि. 06 सप्टेंबर 2026

MEDIA VNI 

मीडिया क्षेत्र में विश्वसनीयता का संकट सबसे बड़ी चुनौती : नितिन गडकरी

IIM नागपुर मीडिया कॉन्क्लेव 2026 में गडकरी का स्पष्ट संदेश; बोले—विश्वसनीय पत्रकारिता ही लोकतंत्र को मजबूत आधार दे सकती है.!

मीडिया वी.एन.आय : 

गडचिरोली /नागपुर, 5 सितंबर। :  केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र न्यायपालिका के साथ स्वतंत्र और विश्वसनीय मीडिया बेहद जरूरी है। आज मीडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती विश्वसनीयता का संकट है। ऐसे समय में पत्रकारिता के मूल्यों और अपनी विश्वसनीयता की रक्षा करना मीडिया जगत की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

गडकरी IIM नागपुर द्वारा ‘Media, Leadership and the New World Order’ विषय पर आयोजित IIM Nagpur Media Conclave 2026 में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जिस तरह अच्छे कार्य को समाज में पहचान और सम्मान मिलता है, उसी तरह अच्छी और जिम्मेदार पत्रकारिता को भी सम्मान मिलता है। आने वाले समय में वही पत्रकार और मीडिया संस्थान टिक पाएंगे, जो अपनी विश्वसनीयता बनाए रखते हुए पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों की रक्षा करेंगे।

‘मीडिया लोकतंत्र को मजबूत करने का काम करे’

गडकरी ने मीडिया से लोकतंत्र को मजबूत करने, सामाजिक एवं राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने तथा ज्ञान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रयास भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

गढ़चिरौली में अवसर देखा और आज परिणाम सामने हैं : बी. प्रभाकरन

कार्यक्रम में Lloyds Metals and Energy Ltd के प्रबंध निदेशक बी. प्रभाकरन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से केवल नौकरी या कार्यकारी पदों तक सीमित न रहते हुए उद्यमिता को भी करियर का विकल्प बनाने की अपील की।

प्रभाकरन ने गढ़चिरौली में अपने औद्योगिक सफर का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने इस क्षेत्र की मिट्टी में अवसर देखा और आज उसके शानदार परिणाम सामने हैं। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और लॉजिस्टिक्स की समस्याओं के बावजूद गढ़चिरौली में औद्योगिक संभावनाओं को साकार किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि जिस दौर में गढ़चिरौली नक्सल विचारधारा से प्रभावित था, उस समय यहां विकास करना बड़ी चुनौती थी, लेकिन दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लिया गया।

‘देश की ताकत देश में ही है’

प्रभाकरन ने युवाओं को देश में ही अवसर तलाशने का संदेश देते हुए कहा कि भारत की घरेलू मांग इतनी बड़ी है कि देश में बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए पर्याप्त बाजार मौजूद है।

उन्होंने अपने शुरुआती संघर्ष को याद करते हुए बताया कि उन्होंने 10 हजार रुपये से शुरुआत की थी। अमेरिका में काम करने का अवसर मिलने के बावजूद परिवार से मिली सीख—अपनी जड़ों से जुड़े रहो और सबसे पहले देश के लिए काम करो—ने उनके जीवन की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सोने से लेकर तांबे तक—आयात की तस्वीर बदलने का प्रयास

प्रभाकरन ने कहा कि भारत आज भी तांबे से लेकर सोने तक कई संसाधनों का आयात करता है, लेकिन उनकी कंपनी इस तस्वीर को बदलने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने आंध्र प्रदेश के जोंनागिरी में भारत की पहली निजी सोने की खदान शुरू करने का भी उल्लेख किया।

उन्होंने युवाओं की क्षमता पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनकी संस्था की कई जटिल समस्याओं का समाधान 30 वर्ष से कम उम्र के कर्मचारियों ने किया है। उन्होंने कहा कि वे युवाओं को केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि अपना साझेदार मानते हैं।

गढ़चिरौली के युवाओं को बेहतर तकनीकी शिक्षा पर जोर

प्रभाकरन ने गढ़चिरौली में शिक्षा और कौशल विकास के लिए चलाए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। University Institute of Technology (UIT), गढ़चिरौली के विद्यार्थी भी सम्मेलन में शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को बेहतर तकनीकी शिक्षा देने के उद्देश्य से संस्थान शुरू किया गया है और खनन क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने के लिए विद्यार्थियों को ऑस्ट्रेलिया तक भेजा गया, ताकि वे आधुनिक ज्ञान और तकनीक सीखकर उसे वापस गढ़चिरौली में उपयोग कर सकें।

भारत तेजी से मजबूत अर्थव्यवस्था की ओर : IIM नागपुर निदेशक

कार्यक्रम में IIM नागपुर के निदेशक डॉ. भीमराया मेट्री ने भारत की आर्थिक प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश दुनिया की मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर PTI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रधान संपादक विजय जोशी, Business Standard के संपादकीय निदेशक ए. के. भट्टाचार्य और Blitz India Media Group के अध्यक्ष एवं प्रधान संपादक दीपक द्विवेदी सहित मीडिया, उद्योग एवं शिक्षा जगत के अनेक गणमान्य उपस्थित रहे

#MediaVNI #NitinGadkari #IIMNagpur #MediaConclave2026 #Journalism #Gadchiroli #LloydsMetals #Nagpur #गडचिरोली #Maharashtra 


Share News

copylock

Post Top Advertisement

(MEDIA VNI)

Chief Editor, Founder & Director

"Mr. Rajesh Khobragade"

Educational Qualifications :- BA, MA, B.ED, MAJMC, MBA...

जाहिरातीसाठी संपर्क : 8208600591
-->