गडचिरोली में पुलिस वाहन से टकराई दोपहिया, 2 गंभीर.! - MEDIA VNI - Vision National International

Breaking

MEDIA VNI - Vision National International

MEDIA VNI - Vision National International ( दृष्टी राष्ट्रीय आंतरराष्ट्रीय घडामोडी )



Follow on Whatsapp Channel

Advertise With Us...

गडचिरोली में पुलिस वाहन से टकराई दोपहिया, 2 गंभीर.!

दि. 5.11.2023

MEDIA VNI 

Gadchiroli Accident | Gadchiroli News: गडचिरोली में पुलिस वाहन से टकराई दोपहिया, 2 गंभीर.!

मीडिया वी.एन.आय : 

गडचिरोली : तेज रफ्तार दोपहिया की पुलिस वाहन को टक्कर लगने से हुई दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये है. यह घटना शुक्रवार को शाम के समय चंद्रपुर मार्ग पर स्थित जिला न्यायालय समीपस्थ घटी.

घायलों में आकाश उसेंडी, नरेश नरोटे का समावेश है. दोनों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकाश और नरेश यह दोनों एम. एच. 33 पी-3801 क्रमांक की दोपहिया पर सवार होकर चंद्रपुर मार्ग से गडचिरोली की ओर आ रहे थे. इसी बीच जिला न्यायालय के पास सामने जा रही पुलिस वाहन को उनकी दोपहिया की टक्कर लग गयी. जिसमें दोनों घायल हो गये. घटना के बाद दोनों को गडचिरोली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना संदर्भ में गडचिरोली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. मामले की अधिक जांच गडचिरोली पुलिस कर रही है.

Share News

copylock

Post Top Advertisement

-->