लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड एवं लॉयड्स इनफिनिट फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क विद्यालयी पाठ्यपुस्तकों का वितरण.! - MEDIA VNI - Vision National & International

Breaking

MEDIA VNI - Vision National & International

MEDIA VNI



जाहिरात Advertisement..

Follow on Whatsapp Channel

Advertisment

Advertise With Us...इथे जाहिरात करा प्रसिद्धी मिळवा...

जाहिरातीसाठी संपर्क : 8208600591 / info.media.vni@gmail.com

लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड एवं लॉयड्स इनफिनिट फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क विद्यालयी पाठ्यपुस्तकों का वितरण.!

दि. 26 जुलै 2026 
MEDIA VNI 
लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड एवं लॉयड्स इनफिनिट फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क विद्यालयी पाठ्यपुस्तकों का वितरण.!
मीडिया वी.एन.आय : 
गडचिरोली : लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड एवं लॉयड्स इनफिनिट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित विद्यालय सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला परिषद उच्च विद्यालय, कोनसरी में निःशुल्क विद्यालयी पाठ्यपुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के कुल 83 विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सहयोग प्रदान करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद उच्च विद्यालय, कोनसरी के प्रधानाचार्य मा. कोहाडे सर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मा. बेणुगोपाल सर (प्रशासन विभागाध्यक्ष, लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड) ने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए निरंतर परिश्रम एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी तथा लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड तथा लॉयड्स इनफिनिट फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share News

copylock

Post Top Advertisement

(MEDIA VNI)

Chief Editor, Founder & Director

"Mr. Rajesh Khobragade"

Educational Qualifications :- BA, MA, B.ED, MAJMC, MBA...

जाहिरातीसाठी संपर्क : 8208600591
-->